मध्य प्रदेश

साल का पहला चंद्रग्रहण आज: भारत में नहीं दिखेगा, पर समय को लेकर दुविधा में लोग

भोपाल। ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसकी ज्योतिषिय और धार्मिक मान्यताएं भी हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और अब साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दिन और समय को लेकर कुछ लोग दुविधा की स्थिति में हैं। इसलिए बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। यह ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा।

Back to top button