छत्तीसगढ़रायपुर

पहले छककर पी शराब, फिर पत्नी के गले और मुंह में पेचकस डालकर पति ने कर दी हत्या ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बभनी थाना के झनकपुर रंदह गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को पेचकश से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

जानकारी के अनुसार झनकपुर रंदह निवासी 55 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी रघु बादी रात में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी। उसके बाद गला और मुंह में पेचकस गोदकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके कारण घर में भोजन भी नहीं बना था। रात में भोजन बना पति ने छक कर शराब पी और फिर झगड़ा शुरू हो गया।

पहले पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और बाद मे उसके गले पर और मुंह में पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे सावित्री की मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र सन्तोष कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय यादव को दिया। ग्राम प्रधान तुरंत मौके पर पहुंचकर बभनी पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि पति पत्नी मे आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। बावजूद इसके पति द्वारा पत्नी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

Back to top button