छत्तीसगढ़बिलासपुर

बर्थ-डे पार्टी के दौरान तंत्रा बार में डांस करते समय बदमाशों ने आकाश दुबे व हास्टल गर्ल्स को मारी लात, पार्टी छोड़कर निकले तो की मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे …

बिलासपुर । 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रहीं हास्टल गर्ल्स पर बदमाश लड़के लात मारने लगे, जिससे बार में जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और हास्टल गर्ल्स पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, तब बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर हास्टल गर्ल्स के साथ पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

बार में जन्मदिन सेलिब्रेड कर रहे लड़के व हास्टल गर्ल्स डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।

आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। तभी बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इस दौरान उन्होंने आशीष को गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Back to top button