छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली करोना कॉल में महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहीं डॉ. प्रियंका जांगड़े

मुंगेली (अजीत यादव)।  मुंगेली जिला बनने के पश्चात कुछ वर्ष तक जिला अस्पताल मरीजों के लिए सिर्फ रेफर सेंटर ही बना था। परंतु प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही यहां के कुछ जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों के प्रयास से जिला अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई। इनमें से महिला चिकित्सक सुश्री प्रियंका जांगड़े अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

चिकित्सक सुश्री प्रियंका जांगड़े द्वारा निरंतर किए जा रहे नि:स्वार्थ परिश्रम एवं चिकित्सकीय भावना के कारण आज जिले की अधिकांश गर्भवती महिलाएं, बिना किसी डर व झिझक के जिला चिकित्सालय मुंगेली में सुरक्षित प्रसव डॉ. प्रियंका जांगड़े के मार्गदर्शन में करा रहीं हैं। डॉ प्रियंका जांगड़े द्वारा इस कोरोना काल में जहां सभी लोग अपने जान की सुरक्षा करते हुए अपने घरों पर रह रहे हैं।

प्रतिभावान योग्य चिकित्सक डॉ प्रियंका जांगड़े  अपनी जान की परवाह किए बिना वह प्रतिदिन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करातीं हैं। जिनमें से कई महिलाएं पिछले दिनों पॉजिटिव भी आ चुकीं हैं, परंतु वह बिना किसी डर एवं झिझक के अपना कर्तव्य निभा रहीं हैं। चिकित्सक सुश्री प्रियंका जांगड़े की बदौलत मुंगेली का जिला अस्पताल राज्य स्तर पर एक विशेष स्थान बना चुका है। ऐसे ही योग्य चिकित्सकों की मुंगेली में आवश्यकता है।

केंद्र की मोदी सरकार को चाहिए कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षण संस्थान स्कूल-कॉलेज व अस्पताल बनवाया जाए। जिससे ऐसी होनहार बेटियां पढ़-खिलकर आगे बढ़े और देश व समाज का नाम रौशन करे। सरकार को ‘अन्य’ निर्माण के बजाया शैक्षणिक संस्थानों व अस्पताल निर्माण पर जोर दिया जाना चाहिए। जिससे देश भर के लोगों को फायदा मिल सके। सरकार को इस दिशा में सही कदम उठाना चाहिए।

Back to top button