धर्म

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जानिए क्या हैं उत्तम समय…

नई दिल्ली। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 2 नवंबर को धनतेरस और चार नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और देवता कुबेर की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में धनतेरस के दिन खरीदारी करने को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी से सुख और समृद्धि आती है।

धनतेरस 2021: सूर्योदय के बाद रात तक शुभ योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन सूर्योदय से पुष्कर व सिद्ध योग रहेगा। ये सुबह 8 बजकर 35 मिनच तक रहेगा। पंडितों के अनुसार, उक्त योग में सूर्योदय होने से इसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना अति उत्तम रहेगा।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

चर लग्न – सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक

अमृत मुहूर्त – दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक

शुभ योग – दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक

वृष लग्न – शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

धनतेरस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजन के लिए शाम के समय शुभ मुहूर्त बन रहा है। विशेष फल प्राप्ति के लिए प्रदोष काल और वृषभ लग्न में शाम 6 बजे से रात 7 बजकर 57 मिनट तक है।

धनतेरस पर झाडू की खरीदारी

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन झाडू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में रखने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

Back to top button