बिलासपुर

आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए समय निर्धारित किया डीएम डॉ. अलंग ने

बिलासपुर। सब्जी मंडी, किराना, डेली नीड्स, मोबाइल रिचार्ज दुकान अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेगी। मिल्क पार्लर को सुबह 7 से 10 और शाम 5 से 7 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। बैंकिंग सेवाएं अब दोपहर 3 बजे तो होगी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय अलंग ने इस संबंध में एक आदेश आज 24 मार्च को जारी किया है। जिसमें उन्होंने दुकानें खोलने एवं बंद होने का समय निर्धारित किया है। गैस एजेंसी भी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। जिन व्यावसायों को आमजन के लिए जरूरी माना गया है उसका विवरण और समय इस तरह से निर्धारित है।

Back to top button