
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गजमती भानू ने ग्राम बेलझिरिया का दौरा कर महिलाओं को महामारी के संबंध में दी समझाईश, ग्रामीणों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा …
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। गौरेला पेंड्रा मरवाही की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गजमती भानू का दौरा आज मरवाही क्षेत्र के ग्राम बेलझिरिया में हुआ। उन्होंने ग्राम बेलझिरिया के सभी महिलाओं को कोविड19 महामारी के सम्बंध में समझाया व सभी को मास्क लगाने की समझाइश भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्रामवासियों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वच्छता के सम्बंध में समझाइश दी गई।

उन्होंने इस अवसर भूपेश सरकार की महिलाओं के लिये समूह के माध्यम से चलाई जा रही योजना के सम्बंध में बताया और इन योजनाओं से पूरा पूरा लाभ उठाने के लिए ग्राम की महिलाओं को कहा गया। इस दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गजमती भानू, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मरवाही कृष्णा पटेल मरवाही जनपद सदस्य रेखा राकेश मसीह सुनीता अग्रवाल, राखी उरांव, सुनीता तिमोथी, ममता पावेल, सरपंच श्रीमती कुसुम, ग्राम के सैकड़ों महिलायें उपस्थित थीं। इनके साथ ही कोरबा सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह की भी बिशेष उपस्थित थी।
















