छत्तीसगढ़बिलासपुर

धरमलाल कौशिक ने कहा- कांग्रेस 70 वर्षों तक सिर्फ सत्ता का सुख भोगने में लगी रही और भारत को आतंक, नक्सलवाद के दल-दल में ढकेलने का काम किया …

केंद्र सरकार दूसरा कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर ने भाजयुमो की वर्चुअल रैली को किया संबोधित

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो जिला बिलासपुर द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में की गई। जिसमें बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर वक्ता छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजयुमो की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ने सिर्फ 70 वर्षों से सत्ता का सुख भोगने में लगी रही और भारत को आतंक, नक्सलवाद एवं भ्रष्टाचार के दल-दल में ढकेलने का काम किया। वहीं भारत का गरीब, किसान, नौजवान के लिए भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाये, जिससे भारत पीछे होते चला गया, किसानों की हालत दयनीय होते चली गई, भारत की तरूणाई बेरोजगार नौजवान बेरोजगार होता चला गया। भारत की माली हालत खराब होती चली गई, लेकिन जब-जब एनडीए की सरकार बनी तथा जब से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तब से भारत लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

भ्रष्टाचार से मुक्त भारत भारत में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आज सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर वर्ग एवं तबके के लोगों के उत्थान की दिशा में साहसिक कदम उठाते हुए भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया किसानों के हित में अनेक कदम उठाते हुए किसानों को आत्म निर्भर बनाया आवास विहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्का मकान बनाकर दिया। दुनिया में भारत को सर्वोच्च स्थान दिलाने में कामयाब हुए है। भारत आज मजबूती के साथ खड़ा है इसका सारा श्रेय नरेन्द्र मोदी को जाता है। श्री कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार विफल हो चुकी है प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त एवं निराश हो गई है।

इसी कड़ी में सांसद अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है जिसमें गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्गीय परिवार भारत के नौजवान सहित सभी के हितों के लिए ठोस कदम उठाते हुए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भारत में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग एवं तबके के उत्थान तथा विकास के लिए लगातार प्रयासरत् है भारत में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। भारत की 130 करोड़ जनता के सपनों को साकार करने में मोदी पूर्ण रूप से सफल है। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है, इसके लिए मोदी के ऐतिहासिक निर्णय एवं ठोंस कदम के चलते विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदी अपना स्थान तथा भारत का मान बढाया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के दुसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा व्यक्तिगत् सम्पर्क कार्यक्रम चालाया जा रहा है जिसके तहत् हमें आमजनों के घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताना है और योजनाओं की भी जानकारी देनी है और पत्रक का वितरण करना है। इस मौके पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, भाजयुमो महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान, प्रणव शर्मा, प्रकाश यादव, निखिल केशरवानी, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, विनय अवस्थी, संतोष सिंह, अनमोल झा, अमित तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, इंशु गुप्ता, नीतिन छाबड़ा, अनुज त्रिहान, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, महेन्द्र जायसवाल, अभिषेक तिवारी, करण सिंह, देवेश खत्री, संस्कार सोनी, अनुज वोहरा, आयुष मेहता, विश्वजीत ताम्रकार, आशीष मिश्रा, सीटू शर्मा, अभिषेक शुक्ला सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button