छत्तीसगढ़बिलासपुर

धरमलाल कौशिक ने ताला स्थित मंदिर में सपत्निक किया रुद्राभिषेक, छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुख-समद्धि की कामना

बिलासपुर। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध ताला मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने अपने परिवार, क्षेत्र और छत्तीसगढ़वासियों के लिए भगवान महादेव से स्वस्थ रखने व सुख-समृद्धि प्रदान करने की कामना की।

बिल्हा विधानसभा के ग्राम ताला में प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां हर वर्ष श्री कौशिक श्रावण मास में रुद्राभिषेक करते हैं। आज उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ बैठकर रुद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की। साथ में उनके परिजनों के अन्य लोग व क्षेत्र के चुनिंदा लोग पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरातात्विक जगह के साथ ही एक अच्छा आध्यात्मिक जगह है। यहां आकर सिर्फ बैठने से ही मन को शांति मिलती है। यहां पर स्थित महादेव इस क्षेत्र के अलावा छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। लोग यहां आते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। आज उन्होंने भी अभिषेक कर भगवान महादेव से छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

Back to top button