मध्य प्रदेश

हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी हथकड़ी सहित फरार, एसपी ने सिपाही को किया निलंबित…

इंदौर। जेल में हत्या की सजा काट रहा कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस को अब तक कैदी का अता-पता नहीं चल सका है। मामले में खरगोन एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार कैदी जाम सिंह भील निवासी मंडलेश्वर (खरगोन) हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। वह मंडलेश्वर जेल में ही बंद था। तबियत बिगड़ने पर उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह लाया गया था। कैदी अस्पताल में रूम नंबर 23 में था। दोपहर तक डॉक्टर ने कैदी की तबीयत सुधार होने की बात कही और उसका डिस्चार्ज सर्टिफिकेट बनाया जा रहा था। वार्ड में काफी भीड़भाड़ थी, इसी का फायदा उठाकर वह सिपाही जगदीश को चकमा देकर भाग निकला।

सिपाही जगदीश ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। SP खरगोन ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

Back to top button