बिलासपुर

मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब सिंह सहित कांग्रेसजनों ने गफ्फार के निधन पर जताया शोक

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाब सिंह राज सहित कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख गफ्फार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्व. शेख गफ्फार की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे उनके तारबाहर निवास से निकली। हजारों की संख्या में लोग मौजूद।

मालूम हो कि पांच दिन पूर्व हार्टअटैक की वजह से उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और उन्हें नहीं बचाया जा सका। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्व. शेख गफ्फार कांग्रेस के सच्चे सिपाही के साथ साथ समर्पित समाज सेवक भी थे। उनका हमारे बीच से जाना अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बिलासपुर के वरिष्ठ नेता जाने-माने कांग्रेसी शेख गफ्फार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।  शेख गफ्फार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि शेख गफ्फार जीवन भर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे। शेख गफ्फार का निधन कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है।

स्व. गफ्फार भाई के मित्रगण उनके निवास पर, जिनको भरोसा ही नहीं हो रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाब सिंह राज अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय शेख गफ्फार कांग्रेस के मझे हुए नेताओं में एक थे। वे सच्चे कांग्रेसी होने के साथ साथ एक जनप्रिय नेता व नेकदिल इंसान भी थे। कांग्रेस के लिए सैदेव समर्पित रहने वाले स्वर्गीय गफ्फार जी कौमी एकता के भी मिशाल थे।उनकी कमी कांग्रेस पार्टी को हमेशा खलेगी। उनके निधन से बिलासपुर कांग्रेस के एक युग का अंत हो गया।

उनके निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक, बिलासपुर जिला कांग्रेस महामंत्री नारायण शर्मा व घनश्याम ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहन लाल शुक्ला, जिला कांग्रेस के हरीश राय, पूर्व न्यायधीश प्रमोद परस्ते, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भानु ओटावी, सासंद प्रतिनिधि राकेश मसीह व बाला कश्यप, अजय राय,राजेन्द्र ताम्रकार, युवक कांग्रेस के अमन शर्मा, शुभम पेन्द्रों, भोला नायक, विवेक पोर्ते, दया वाकरे, सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शेख गफ्फार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मालूम हो कि स्व. शेख गफ्फार नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ रहे थे। इसी दौरान 18 दिसंबर को उन्हें हार्टअटैक आने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्हें एयर एम्बुलेंस के सहारे मुंबई ले जाने की तैयारी भी की जा रही थी जिसे बाद में स्थगित कर अपोलो में ही इलाज जारी रखने का फैसला किया गया लेकिन अंतत: देर रात उनका निधन हो गया।

Back to top button