बिलासपुर

कांग्रेस बताए क्या यह किसानों के साथ छलावा नहीं – कौशिक

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। धान खरीदी को लेकर 25 सौ रुपए देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार किसानों को अब केवल 18 सौ रुपए ही दे रही है।

धान खरीदी केंद्रों में किसानों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी अब अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन में इस बात का ऐलान किया था कि किसानों का एक-एक दाना 25 सौ के समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा लेकिन अब कांग्रेसी अपने वादे से दूर होती जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर आयोजित राज्यव्यापी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा बोदरी मंडल अध्यक्ष पेगन वर्मा, तिफरा सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष बलराम टंडन, भृगु अवस्थी, मनोज साहू, रितेश अग्रवाल, सय्याद यूसुफ, पथरिया मंडल के हरिशंकर वर्मा अध्यक्ष, रिंकू ठाकुर, चोख राज, सरगांव मंडल से कैलाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button