नई दिल्ली

कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पायलट और अजहरुद्दीन को जगह, ‘G-23’ नेताओं की छुट्टी …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार को धार देने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस ने भी बंगाल चुनाव को लेकर आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

आपको यह बता दें कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘G-23’ के नेताओं को बाहर रखा है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन सरीखे नेताओं का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को हाल के दिनों में केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पार्टी के लिए जमकर रैली करते हुए देखा गया है। मंच पर पुसअप्स चैलेंज, कॉलेज के छात्रों के साथ उनकी सेल्फी खूब वायरल हुईं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भी अंदाज काफई बदले हुए हैं। अमूमन खुद को उत्तर प्रदेश या चुनिंदा जगहों पर प्रचार तक सीमित रखने वाली प्रियंका अब पार्टी की स्टार प्रचारक की भूमिका में आ गई हैं। उन्होंने असम से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।

प्रियंका ने ऐसे वक्त में स्टार प्रचारक की भूमिका संभाली है, जब पार्टी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। कांग्रेस को लगातार शिकस्त के साथ भाजपा के आक्रामक प्रचार और पार्टी के अंदर असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी से जूझना पड़ रहा है। मुश्किल घड़ी में पार्टी के लिए ढाल बनकर उभरने वाली प्रियंका की शख्सियत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का प्रभाव झलकता है। असम चुनाव प्रचार के दौरान वह जिस अंदाज के साथ लोगों से घुल-मिल गईं, उसने लोगों को इंदिरा गांधी की याद दिला दी। बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा का कहना है कि इंदिरा गांधी भी इसी अंदाज में लोगों से मिलती थीं।

Back to top button