मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने 4 नए जिलाध्यक्ष किए घोषित, भोपाल में मोनू सक्सेना, इंदौर में सुरजीत चड्‌ढा को कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चार नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। कांग्रेस द्वारा घोषित सूची के मुताबिक भोपाल में मोनू सक्सेना को शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इंदौर में सुरजीत सिंह चड्ढा को जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। इसी तरह खंडवा ग्रामीण में अजय ओझा और खंडवा का शहर जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है।

चार प्रदेश महासचिव भी नियुक्त

इसके साथ ही चार महासचिवों की नियुक्तियां भी हुई हैं। भोपाल के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही, मनोज भारतकर, अरविंद बागड़ी और विशाल अग्निहोत्री को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button