मध्य प्रदेश

कांग्रेस पर तिरंगे के अपमान का आरोप, बीजेपी ने थाने में शिकायत

भोपाल/जबलपुर। भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा के अनुसार शहीद स्मारक गोलबाजार में आयोजित की गई आमसभा के दौरान कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा शहर के गढ़ा थाने का घेराव कर आक्रोश जताया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। बता दें कि कांग्रेस की सोच के मुताबिक प्रियंका के होर्डिंग में हरा रंग सबसे ऊपर दिख रहा है, जो कि तिरंगे के अनुकूल नहीं है। जबलपुर के महानगर भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि सोमवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर कांग्रेस ने जो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान किया है उसके विरोध में मालवीय चौक पर शाम को पुतला दहन करके आक्रोश जताया गया।

Back to top button