मध्य प्रदेश

बीजेपी की ‘विकास यात्रा’ का समापन: सीएम शिवराज बोले- पूरी टीम को बधाई

यात्रा के दौरान गांव-गांव अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे, लोगों की समस्याओं का किया समाधान

भोपाल/सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बकतरा गांव में आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में ‘विकास यात्रा’ का समापन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान प्रदेश के गांव-गांव और शहर के हर वार्डों में अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। वहीं ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने पर महिलाओं ने सीएम को राखी बांधकर आभार जताया। इस दौरान सीएम ने 18 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण का भूमि पूजन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है, जो मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई है। यह योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान भी है। योजना से गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये मेरे द्वारा की गई तपस्या पूरी होगी।मैंने बहनों का दर्द बचपन से देखा था। बचपन से जो मैंने दर्द और तकलीफ देखी, उसी में से योजनाएं निकलती चली गईं। मैं संकल्प लेता था कि यदि कुछ बना तो कुछ न कुछ जरूर करूंगा। मैंने सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई। तय किया था कि सभी गरीब बेटियों की शादी धूमधाम से होना चाहिए। इसके बाद मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। आज मध्यप्रदेश में 44 लाख 30 हजार लाड़ली लक्ष्मियां हैं। बेटियों की किताबों, यूनिफॉर्म, पढ़ाई-लिखाई और शादी की व्यवस्था के बाद एक कमी रह गई थी। इसके बाद मैंने तय किया कि लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाऊंगा। इस योजना से बहनों के खाते में हर महीने रुपए 1 हजार आएंगे। सीएम ने कहा- ये बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है और इसके साथ ही मेरी जिंदगी की तपस्या पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों को लेकर बचपन में ही मैंने आंदोलन में भाग लेना शुरू कर दिया था। जेल भी गया। तब लोग बाबूजी से कहते थे कि भैया, तेरा लड़का गलत रास्ते पर है। आज मैं अपने माता-पिता को प्रणाम करता हूं, उनके कारण ही मैं हूं।

शिवराज सिंह ने कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कोई खेत सिंचाई और कोई भी गाँव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने बकतरा के अनेक गाँव को जोड़ने वाले कई मार्गों का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले बुधनी हर क्षेत्र में पिछड़ा था। पिछली 15 माह की सरकार द्वारा गाँव, गरीब और वंचितों की योजनाओं को बंद कर आमजन के साथ कुठाराघात किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं अपने प्रदेश के हर परिवार के सदस्य है। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के बाद हुई विकास यात्रा सेवा का संकल्प था। करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई पात्र व्यक्ति रह गया है तो उसे चिन्हित कर लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में विकास यात्राओं में एक लाख 30 हजार लोगों के बीमा और स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल पर जिला प्रशासन की प्रशंसा भी की।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब प्रदेश के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों को मेडिकल में प्रवेश के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया जायेगा। राज्य सरकार अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा भी करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर अब सलकनपुर मंदिर में भी देवी महालोक बनाया जा रहा है, जिसमें भक्तों को माता के सभी रूपों के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ से पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का बकतरावासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह में कन्या-पूजन भी किया। सांसद रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री की सहजता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बुधनी, विकास की नई इबारत लिखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कोई खेत सिंचाई और कोई भी गाँव बिना सड़क के नहीं है। उन्होंने बकतरा के अनेक गाँव को जोड़ने वाले कई मार्गों का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले बुधनी हर क्षेत्र में पिछड़ा था। पिछली 15 माह की सरकार द्वारा गाँव, गरीब और वंचितों की योजनाओं को बंद कर आमजन के साथ कुठाराघात किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है। श्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं अपने प्रदेश के हर परिवार के सदस्य है। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के बाद हुई विकास यात्रा सेवा का संकल्प था। करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई पात्र व्यक्ति रह गया है तो उसे चिन्हित कर लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में विकास यात्राओं में एक लाख 30 हजार लोगों के बीमा और स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल पर जिला प्रशासन की प्रशंसा भी की।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। अब प्रदेश के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों को मेडिकल में प्रवेश के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया जायेगा। राज्य सरकार अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा भी करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर अब सलकनपुर मंदिर में भी देवी महालोक बनाया जा रहा है, जिसमें भक्तों को माता के सभी रूपों के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ से पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का बकतरावासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह में कन्या-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बकतरा में विकास यात्रा के प्रदेशव्यापी समापन में बुधनी विधानसभा में 118 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बकतरा में 23 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बने पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण भी किया। सांसद रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री की सहजता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बुधनी, विकास की नई इबारत लिखेगा। सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा-सूत्र बाँधा और लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

सीएम ने की घोषणा: बुधनी में मेडिकल कॉलेज और बकतरा में सीएम राइस स्कूल बनेगा

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर सलकनपुर में भी देवी जी महालोक बनाया जा रहा है। इसके लिए रुपए 150 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। नर्मदा जी के किनारे अलग-अलग घाट बन गए हैं। सीएम ने कहा, बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनने वाला है, जल्द ही इसका भी शिलान्यास होगा। विकास और जनता के कल्याण का महायज्ञ चल रहा है। जनता की जिंदगी को सुगम बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बकतरा में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को महिलाओं ने लिखी पाती

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को ‘लाड़ली बहना’ योजना उपहार के रूप में देने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 3 हजार से अधिक बहनों ने पाती लिख कर आभार व्यक्त किया। भैया के नाम लिखी गई बहनों की पाती को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों की पाती पढ़ी और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षा-सूत्र बांधा और लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

बुधनी विकास यात्रा के दौरान किए गए कार्य

प्रदेश के साथ विधानसभा बुधनी में भी विकास यात्रा का प्रारंभ 5 फरवरी को ग्राम पंचायत रतनपुर से हुआ था। यात्रा 66 ग्राम पंचायतों के 146 ग्रामों से निकाली गई, जिसमें जन-प्रतिनिधि और अधिकारी की लगातार उपस्थिति रही है। विकास यात्रा में 12 करोड़ 15 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 12 करोड़ 7 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। बुधनी विकास यात्रा के दौरान 13 हजार 710 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें से 94.5 प्रतिशत निराकरण कर लाभ प्रदान किया गया है। इस दौरान विकास यात्रा में नवाचार के रूप मे सुरक्षित सीहोर अभियान चलाया गया, जिसमें बुधनी विकासखण्ड में 20 हजार से अधिक लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा किया गया।

Back to top button