छत्तीसगढ़मुंगेली

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने किया वन क्षेत्र स्थित राजीव गांधी जलाशय का अवलोकन

जल भराव क्षमता और सिंचाई क्षेत्र के बारे में प्राप्त की जानकारी

मुंगेली (अजीत यादव) । कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने अपने भ्रमण के दौरान आज विकास खण्ड लोरमी के वन क्षेत्र स्थित ग्राम खुडिया पहुंचे और वहां मुंगेली जिले के लिए जीवनदायिनी माने जाने वाले मनियारी नदी पर 1930 में निर्मित खुड़िया जलाशय (राजीव गांधी जलाशय) का अवलोकन किया।

उन्होंने जलाशय का क्षेत्र, जल भराव क्षमता एवं सिचाई क्षेत्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात् उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की दुकान निरीक्षण किया और वहां के समिति प्रबंधक से खरीफ फसल हेतु किसानो के लिए खाद बीज के भण्डारण और वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान नवीन धान खरीदी केंद्र का जायजा लिया और धान उठाव की प्रगति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

सके बाद कलेक्टर श्री एल्मा ने विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंच कर प्रवासी श्रमिकों के लिए दी जा रही भोजन, पेयजल, अस्थाई आवास, दवाई आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत भी मौजूद थे।

Back to top button