
मुंगेली (अजीत यादव) । कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित गोडाउन में सुरक्षित रूप से भंडारित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( ईव्हीएम ) और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मशीनों की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और मशीनों की रखरखाव एवं सुरक्षा के संबंध मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आराध्या कमार को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक आर.आर. देवांगन भी मौजूद थे।
















