देश

जम्मू कश्मीर में ठंड का बढ़ा प्रकोप, तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा, पहलगाम में माइनस 5.7 डिग्री

कश्मीर में जारी है सर्दी का प्रकोप ठंड जारी, श्रीनगर में तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस

जम्मू कश्मीर में ठंड का बढ़ा प्रकोप, तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा, पहलगाम में माइनस 5.7 डिग्री
श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप जारी है और नए साल के पहले दिन श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर -5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि पिछली रात यहां पर न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
अनंतनाग के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री, श्रीनगर में 5.4 डिग्री और कांजीगुंड में 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में चल रहा है 'चिल्ला कलां'

कश्मीर में 40 दिनों के बेहद ठंडे दिन यानी 'चिल्ला कलां' चल रहा है। इसके कारण पूरा इलाका बर्फीली हवाओं की चपेट में है और तापमान काफी गिर गया है। चिल्ला कलां के दौरान घाटी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने और डल झील के साथ-साथ अन्य जल निकायों के जमने की शुरुआत हो गई है। चिल्ला कलां 31 जनवरी को खत्म होगा, लेकिन इससे पहले पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी।

वहीं, अधिकतम तापमान पिछले दिन 7.9 डिग्री सेल्सियस से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के अन्य जगहों पर भी दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पहलगाम में सबसे ज़्यादा ठण्ड पड़ी, जहां पिछली रात -3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए हालांकि यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में रात का तापमान पिछली रात के -2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले का तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में पिछली रात -3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कुपवाड़ा में रात का तापमान एक दिन पहले -3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले में तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम में पांच जनवरी, 2024 तक आमतौर पर बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने के अनुमान जताए गए हैं।
मौसम कार्यालय ने कहा, "कुल मिलाकर पांच जनवरी तक मौसम गतिविधि में कोई महत्वपूर्ण नहीं होने के आसार हैं।"

हरियाणा, पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहा

चंडीगढ़
 पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में आज ठंड का प्रकोप जारी रहा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा।

विभाग के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री सेल्सियस, 8.8 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Back to top button