मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और धुलंडी पर्व की बधाई दी है। सीएम ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि होली पर्व को पारंपरिक उल्लास और भाई-चारे के साथ मनाये। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि होलिका दहन के लिए लकड़ी के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग करें। रसायनयुक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंग और गुलाल का उपयोग किया जाये। पर्यावरण की रक्षा के साथ त्यौहार मनाने का आनंद उठाएं।

Back to top button