दुनिया

कच्चा तेल खरीदने के मामले में चीन सबसे आगे, चीन की लगी लॉटरी, मिला कच्चे तेल का भंडार

नई दिल्ली
कच्चा तेल हर देश की बड़ी ज़रूरतों में से एक है। दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहाँ कच्चे तेल का भंडार है। पर ऐसे देश भी हैं जो दूसरे देशों से कच्चा तेल खरीदते हैं। कच्चा तेल खरीदने के मामले में चीन (China) सबसे आगे है। हर साल चीन सबसे ज़्यादा कच्चा तेल खरीदता है। चीन अपने इस्तेमाल के 70% से ज़्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदता है। चीन में कच्चे तेल की खपत काफी ज़्यादा होती है ऐसे में उसे कच्चे तेल की काफी ज़रूरत होती है। पर हाल ही में चीन को कुछ ऐसा मिला है जो एक तरह से लॉटरी है।

चीन को मिला कच्चे तेल का भंडार
चीन के हाल ही में कच्चे तेल का भंडार मिल गया है। यह भंडार और कहीं नहीं, बल्कि चीन में ही है। चीन को कच्चे तेल का यह भंडार हेनान प्रांत के सैनमेनक्सिया बेसिन में मिला है।

कितना कच्चा तेल मिला?
चीन के हेनान प्रांत के सैनमेनक्सिया बेसिन में करीब 10.7 करोड़ टन कच्चे तेल का भंडार मिला है। कच्चे तेल की यह मात्रा साल 2023 में चीन के कुल तेल उत्पादन के आधे से भी ज़्यादा है।

ड्रिलिंग के दौरान मिला कच्चे तेल का भंडार
चीन के हेनान प्रांत के सैनमेनक्सिया बेसिन में ड्रिलिंग के दौरान कच्चे तेल का भंडार मिला।

रिफाइन करना होगा आसान
चीन के हेनान प्रांत के सैनमेनक्सिया बेसिन में कच्चे तेल का जो भंडार मिला है वो बिना पानी मिला हुआ लाइट क्रूड ऑयल है। ऐसे में उसे रिफाइन करना भी आसान होगा।

विदेशी आयात होगा कम
चीन के हेनान प्रांत के सैनमेनक्सिया बेसिन में कच्चे तेल के भंडार मिलने से इस साल चीन का कच्चे तेल का विदेशी आयात कम होगा।

Back to top button