देश

चीन ने भारत की सीमा पर 10000 सैनिक तैनात किए, पूर्वी लद्दाख में किया बड़ा युद्धाभ्यास

बीजिंग
 भारत ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पश्चिमी सीमा पर तैनात 10 हजार सैनिकों की एक यूनिट को अब चीन बॉर्डर पर भेजा गया है। भारत के इस कदम से चीन नाराज दिख रहा था। लेकिन फिर भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल टेस्ट किया, जिससे अब ड्रैगन पूरी तरह बौखला गया है। चीन ने अब इसे देखते हुए भारत के साथ लगती सीमा के करीब लाइव फायर टेस्ट किया है। चीन के सरकारी टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'महिला मिसाइल पलटन ने 4,300 मीटर की ऊंचाई पर काराकोरम पठार पर पहली बार एक नए सबसोनिक टार्गेट विमान पर गोला बारूद दागा। सटीक तरीके से लक्ष्य किए गए विमान को गिरा दिया।'

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के लाइव फायर अभ्यास के तहत सतह से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइल टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया। चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इससे जुड़ा वीडियो 514000 से ज्यादा बार देखा गया। PLA ने यह अभ्यास काराकोरम पठार पर तिब्बत में दिया। 2020 में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। तब से चीन और भारत के बीच तनाव रहता है। हजारों सैनिक नियंत्रण रेखा पर तैनात हैं।

भारत ने दिखाई ताकत

पाकिस्तान का भारत से विवाद है। लेकिन आज के समय भारत अपना सबसे बड़ा दुश्मन चीन को देखता है। सोमवार को भारत ने परमाणु मिसाइल में एक नई ताकत हासिल की भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का टेस्ट किया जो MIRV टेक्नोलॉजी से लैस है। हजारों सैनिक इस समय भारतीय सीमा पर खड़े हैं। न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक डेढ़ से दो लाख भारतीय सैनिक चीन के खिलाफ तैनात हैं। वहीं पीएलए ने शिनजियांग और तिब्बत सैन्य क्षेत्रों में दो लाख सैनिकों की तैनाती की है।

सैनिकों की तैनाती पर क्या बोला चीन

दस हजार भारतीय सैनिकों की तैनाती के बाद चीन ने रिएक्शन दिया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारत चीन के साथ समान दिशा में काम करेगा और द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखेगा। हमें आपसी विश्वास बढ़ाना और गलतफहमी से बचना चाहिए।' चीन ने अरुणाचल में पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भी विवादित बयान दिया था। पीएम मोदी ने यहां एक नई सुरंग राष्ट्र को समर्पित की थी। चीन ने सोमवार को अपना दावा दोहराते हुए कहा कि इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ेगा। जवाब में भारत ने कहा कि अरुणाचल उसका अभिन्न अंग था, है और रहेगा। इस सच्चाई नहीं बदलने वाली।

Back to top button