छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टी.एस. सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू ने कुनकुरी के मधेश्वर महादेव मंदिर का किया अवलोकन ….

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर का अवलोकन करने पहुँचे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर में महादेव की आरती कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बघेल ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए  गुफा का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा मानस नृत्य गायन के माध्यम से मुख्यमंत्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भी उपस्थित थे।

 

Back to top button