राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा ….

प्रदेश की गहलोत सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

अभी तक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम राजस्थान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। ऐसे में जनभावनाओं को देखते हुए सीएम ने इसपर हामी भर दी है।

गौरतलब है कि महात्‍मा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। साथ ही किसानों और मजदूरों के हक के लिए भी कई प्रयास किए।

इस घोषणा के साथ अब राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाश की संख्या 20 हो गई है।

Back to top button