लखनऊ/उत्तरप्रदेश

चिम्नी की लिफ्ट टूटने से छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, हादसे के बाद मजदूरों ने पुलिस पर किया पथराव …

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार को बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां चिम्नी की लिफ्ट टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। मजदूर अपने साथी की मौत का मुआवजे की मांग करने लगे। मजदूरों के विरोध की खबर पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। गुस्साए मजदूरों ने पुलिस को देखते ही उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के जनपद गढवा निवासी अक्षय कुमार दूषान कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह अपने साथियों के साथ चिमनी पर काम कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे लंच करने के लिए सभी साथी नीचे उतार गए। अक्षय अकेले बैठकर बैल्डिंग कर रहा था। अचानक कैसे ही ऊपर से सपोट चैंबर गिर गया। तेज धमाका के साथ नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आवाज सुन आसपास के लोगों देखा, डर की वजह से चिमनी के अंदर नहीं घुस सके। अन्य अधिकारी पहुंच गए।

एसडीएम, सीओ ने उसके शव को बाहर निकालना शुरू कर दिया। मजदूरों ने इसका विरोध किया। जब तक कंपनी के अधिकारी नहीं आएंगे तब तक नहीं उठने देंगे। इसके बाद भी जब शव उठाया तो पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गया। आक्रोश की स्थिति को देखते हुए अन्य थानों से पुलिस बुला ली गई। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद 24 लाख रुपये के मुआवाज मिलने की बात पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

Back to top button