देश

Region

  • जीविका दीदियों के साथ रहकर ग्रामीण आजीविका और सरकारी योजनाओं का अनुभव लेंगे प्रशिक्षु अधिकारी

     मुजफ्फरपुर  70th BPSC Foundation Batch BIPARD Gaya: ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए बीपीएससी के 55 प्रशिक्षु अधिकारी मुजफ्फरपुर के मुशहरी और मड़वन प्रखंडों के गांवों में पांच दिन गुजारेंगे। ये अधिकारी जीविका दीदियों के साथ रहकर ग्रामीण आजीविका और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुभव करेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से चयनित 55 प्रशिक्षु अधिकारियों के चौथे फाउंडेशन बैच के…

  • पाकिस्तान में SCO संस्कृति मंत्रियों की बैठक, भारत की भागीदारी पर टिकी सबकी निगाहें

    नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी के बावजूद दोनों देशों के बीच एक बार फिर बहुपक्षीय मंच पर संपर्क की संभावना बन रही है। पाकिस्तान अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत होने वाली संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। यह बैठक अगले साल की शुरुआत में…

  • कृषि यांत्रिकरण योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

     मधुबनी  खेती की लागत कम करने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग आधुनिक कृषि तकनीक एवं यांत्रिकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। विशेष रूप से जीरो टिलेज सहित फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।…

  • यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर सपा का रुख सख्त, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें

    रायबरेली  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है, लेकिन दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है. कांग्रेस जहां 130 सीटों की मांग कर रही है, वहीं सपा की तरफ से महज 26 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है. सपा के प्रस्ताव में कांग्रेस को गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली और अमेठी में ही…

  • राहुल गांधी पर रामेश्वर शर्मा का हमला, उमंग सिंघार और जीतू पटवारी को भी घेरा

    भोपाल कांग्रेस के नेताओं ने दिग्विजय सिंह के कहने पर ख्याली पुलाव पका दिए हैं. जीतू पटवारी चने के झाड़ पर चढ़े हुए हैं और जमीन पर वह देख भी नहीं पा रहे हैं कि जमीन खिसक चुकी है. जितने कांग्रेसी हैं उनको भी नोटिस देकर बाहर कर देते हैं. कांग्रेस की अगले 30 साल तक ना देश और ना प्रदेश में सरकार की वापसी नहीं होने वाली है. आने…

  • सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, चीन की जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेजी से जारी

     गुवाहाटी  चीन अरुणाचल प्रदेश के पास यारलुंग त्सांगपो पर 60 गीगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। ये निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और काफी आगे बढ़ चुका है। इस बात का खुलासा आईआईटी दिल्ली के एफआईटीटी में इनक्यूबेट हुए एक भारतीय जियोस्पेशियल एआई डीप टेक स्टार्टअप द्वारा किए गए सैटेलाइट इमेजरी के नए विश्लेषण में हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट…

  • गड्ढों और जलभराव से मिलेगी राहत, डेढ़ साल में तैयार होगा हांसी-बरवाला रोड

     हांसी गहरे गड्ढों, जलभराव और वाहनों के फंसने से परेशान हांसी-बरवाला रोड के यात्रियों को वर्षों बाद राहत की उम्मीद जगी है। नेशनल हाईवे-148बी पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। मार्ग पर मार्किंग की जा रही है। सड़क पर पड़ने वाले गांवों में हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा और साथ में पानी की निकासी के लिए नाले बनेंगे। गांवों के बाहर सड़क की चौड़ाई 10 मीटर रखी…

  • फवाद खान-माहिरा खान की वेब सीरीज पर विवाद, भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग

     नई दिल्ली पाकिस्तानी सिनेमा जो लॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, वो जल्द अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर रहा है. वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो कुछ ही दिनों में दुनियाभर में देखी जाएगी. इसमें पाकिस्तान के कई बड़े और नामी कलाकार जैसे माहिरा खान, फवाद खान, हानिया आमिर नजर आने वाले हैं. लेकिन इंडिया में इस शो पर अब बैन का खतरा…

  • बांग्लादेश सरकार का शेख हसीना को दोटूक जवाब, प्रत्यर्पण के बिना वापसी संभव नहीं

     ढाका बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की इच्छा वास्तविकता से मेल नहीं खाती और वह यहां केवल हथकड़ी पहनकर एक आतंकवादी के रूप में ही लौट सकती हैं। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबीर ने हसीना पर आतंकवाद के आरोप दोहराते हुए कहा, "बांग्लादेश के लोग आतंकवाद का केवल एक ही रूप जानते हैं शेख हसीना द्वारा प्रायोजित अवामी आतंकवाद……

  • नवगछिया-उदाकिशुनगंज मार्ग पर जल्द लगेगा टोल, बाइक और निजी वाहनों को मिलेगी छूट

    नवगछिया  नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे-58 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द टोल टैक्स देना पड़ सकता है। इस मार्ग पर यूजर फी (टोल टैक्स) वसूली की तैयारी के तहत नवगछिया जीरोमाइल से कुछ किलोमीटर आगे स्टेट हाईवे पर अत्याधुनिक टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि लगभग दो महीने पूर्व इसका भूमि पूजन गुपचुप तरीके से कराया…

  • बख्तियारपुर की पनीर फैक्ट्री में मिला शव सुरक्षित रखने वाला केमिकल, उत्पादन पर रोक

     पटना  राजधानी समेत जिले में खाद्य सामग्रियों में मिलावट रोकने व मानक के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग गत आठ माह से लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। बावजूद इसके मिठाई दुकानों, डेयरी प्रतिष्ठानों, घी कारोबारियों, पनीर निर्माण इकाइयों में अनियमितता रुक नहीं रही हैं। सोमवार को बख्तियारपुर के बाढ़ रोड स्थित एक पनीर कारखाने में खाद्य संरक्षा विभाग की टीम को छापेमारी के क्रम में…

  • पहलगाम हमले से पहले चीन की सैटेलाइट पर सवाल, 37 बार बदली गई कक्षा

    बेंगलुरु पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे टूर‍िस्‍टों पर हुए आतंकी हमले की पूरी दुनिया में निंदा हुई थी. इस आतंकी हमले से ठीक कुछ दिन पहले चीन के अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन सैटेलाइट्स ने पहलगाम इलाके पर फोकस करने के ल‍िए 37 बार अजीब और अटपटे तरीके अपनाए. ये सारी एक्‍ट‍िविटी हमले से ठीक 6 द‍िन पहले शुरू हुई थी. हमले वाले दिन दो सैटेलाइट्स…

  • दुग्ध चिलिंग प्लांट बना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत, 20 लोगों को मिला रोजगार

    शाहपुर (आरा) दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सिमरिया पहले से गढ़ रहा है, लेकिन दूध को बाजार भेजना और बेचना पशुपालकों के लिए हमेशा से एक चुनौती थी। पिछले चार वर्षों से श्वेत क्रांति के बूते यहां के पांच सौ पशुपालक समृद्धि की राह पर हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन को मजबूत आधार देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में डुमरिया स्थित दुग्ध चिलिंग प्लांट एवं…

  • कलेक्टर की शिकायत पर कार्रवाई में देरी से कोर्ट नाराज, जांच समिति बनाने का निर्देश

    चेन्नई मद्रास हाई कोर्ट ने सत्तारूढ़ दल TVK के एक विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर थलपति विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया. ये मामला कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा से जुड़ा है, जिन्होंने विधायक…

  • दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल, मोकामा के किसानों को उन्नत चना बीज मुफ्त मिले

    मोकामा मोकामा टाल क्षेत्र में दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से किसानों के बीच चना बीज का निशुल्क वितरण किया गया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को अनुसूचित जाति उपयोजना, किसान जागरूकता एवं अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत बीज वितरण की पहल की गई। इस पहल से किसानों को बेहतर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध…

  • IAS अधिकारी को अपर सचिव पद, वनकर्मी को बकाया वेतन और जीप चालक होंगे नियमित

    रांची झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रशासनिक और सेवा से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण फैसले सुनाते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। अदालत ने जहां एक ओर 2014 बैच के आइएएस अधिकारी को वरिष्ठता के आधार पर अपर सचिव के पद पर पदस्थापित करने का आदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से न्याय का इंतजार कर रहे…

  • SIR और MMDR पर सियासी संग्राम तेज, झारखंड विधानसभा में सरकार को घेरेगी भाजपा

     रांची  झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष के एमएमडीआर व SIR के आरोपों पर जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी तैयार है। पार्टी के विधायक दो दिनों के विशेष सत्र में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के झूठ को बेनकाब करेंगे। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत सभी नेताओं ने एमएमडीआर और SIR पर झामुमो…

  • बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं ने बदला बिहार का मौसम, ठंड का इंतजार

     पटना  बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बनने वाले चक्रवात ने बिहार के मौसम (Bihar Weather Update) का मिजाज बदल दिया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में भी बिहार में ठंड का इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पूर्वी हवा है। इसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों…

  • रांची में 11वीं में दाखिले की दौड़ शुरू, बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों ने खोले आवेदन

    रांची  दसवीं बोर्ड परीक्षा में अभी करीब तीन महीने का समय शेष है, लेकिन राजधानी रांची के निजी स्कूलों में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई और आइसीएसई से संबद्ध स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन, अनंतिम पंजीकरण, प्रवेश परीक्षा और संकायवार कटआफ की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों ने विद्यार्थियों को उनकी पसंद के संकाय में दाखिले के लिए अभी से…

  • जज-अधिकारियों को सेट करने की साजिश, हिमांशु-सौरभ की दुबई में मुलाकात से मचा हड़कंप

    रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात ऐसी हलचल दिखी, जो शहर के न्यायिक इतिहास में पहले कभी नहीं हुई। इस हाईप्रोफाइल प्रकरण में सुनवाई के लिए कोर्ट आधी रात तक खुली रही। रात 10.45 बजे शुरू हुई दलीलों का दौर देर रात करीब 1 बजे, यानी 24 नवंबर की तारीख लगने के बाद जाकर थमा।…

Back to top button