देश
Region
-
झारखंड में एयरपोर्ट निर्माण की बड़ी बाधा दूर, 79 हजार पेड़ों की कटाई और 4 हजार पेड़ों के प्रतिरोपण की तैयारी
जमशेदपुर इस्पात नगरी जमशेदपुर के बहुप्रतीक्षित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में बड़ा प्रशासनिक गतिरोध दूर हो गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के रांची स्थित एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय ने 99.256 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन (हस्तांतरण) की सशर्त अनुशंसा कर दी है। सहायक वन महानिरीक्षक पी संजीव रेड्डी की पांच नवंबर की जमीनी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उप वन महानिदेशक (केंद्रीय) सुमन महापात्रा ने…
-
झारखंड बिजली विभाग का बदलेगा ठिकाना, हरमू में बनेगा आधुनिक कार्यालय भवन
रांची झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के रांची एरिया बोर्ड के सेंट्रल डिविजन कार्यालय को अब सैनिक मार्केट से हरमू पावर सब स्टेशन (पीएसएस) परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए हरमू पीएसएस परिसर में नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नए…
-
किसानों की बदलेगी किस्मत! खेतों के पास लगेंगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट, चिराग पासवान ने बताया रोडमैप
नई दिल्ली किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए किसान तक की ओर से 'भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' का आयोजन किया जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' है. सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया. इस मौके पर उन्होंने भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले…
-
बिहार में वाटर मेट्रो का शुभारंभ, 50 यात्रियों की क्षमता; बच्चों के लिए टिकट में छूट
पटना पटना के दीघा घाट से गांधी घाट तक गंगा में वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत मंगलवार को हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हम आपको बताएंगे कि इस लग्जरी वाटर मेट्रो पर सफर करने का किराया कितना है औऱ आप कहां से टिकट हासिल कर सकते हैं। इस वाटर मेट्रो पर सफर करने का किराया 50 रुपया है। बता दें कि…
-
बिहार के दो IAS अधिकारियों को मिला वेतनमान ग्रेड-17, 43 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति
पटना भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष कुमार मल्ल एवं पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति प्रदान की गई है। दोनों 1997 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। इन्हें शीर्ष वेतनमान ग्रेड पे-17 में प्रोन्नत किया गया है। इनके साथ ही, 45 आईएएस अधिकारियों को एक जनवरी 2027 के प्रभाव से प्रधान सचिव, सचिव एवं विशेष सचिव के पदों पर प्रोन्नति दी गई है। मंगलवार को…
-
अब चलती लोकल से नहीं लटकेंगे यात्री, मुंबई को मिली नई ऑटोमैटिक डोर ट्रेन
मुंबई मुंबई की पहचान उसकी तेज रफ्तार जिंदगी, ऊंची इमारतों और समुद्र के साथ-साथ लोकल ट्रेनों से भी जुड़ी है. यहां हर दिन लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं. सुबह हो या शाम, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देती है. कई बार ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण लोग दरवाजों पर लटककर और फुटबोर्ड पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर होते हैं. मुंबई…
-
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार, डिगारू स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
डिगारू असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई. रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के…
-
काशी-अयोध्या की तर्ज पर चमकेगा गयाजी-बोधगया, 3500 करोड़ से बदलेगा पर्यटन का पूरा नक्शा
गयाजी बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।इसमें गयाजी एवं बोधगया कॉरिडोर, गांधी मैदान के विकास, मगध क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के संवर्धन तथा पर्यटन के माध्यम से निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब 3500 करोड़ रुपये की गयाजी कॉरिडोर…
-
वंदे भारत स्लीपर की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, तत्काल और वेटिंग का नहीं होगा विकल्प
नई दिल्ली अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले कुछ जरूरी नियम जान लीजिए. इन ट्रेनों में रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा नहीं रखी है. यानी आखिरी समय में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करने का विकल्प नहीं मिलेगा. यात्रियों को केवल एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (Advance Reservation Period) के दौरान ही टिकट बुक करना होगा.…
-
अब दुश्मनों की खैर नहीं! भारत की दो कंपनियां बनाएंगी 48 KM रेंज वाली स्वदेशी तोप
नई दिल्ली भारत फोर्ज को एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम यानी ATAGS की बल्क प्रोडक्शन क्लियरेंस मिल गई है. यह क्लियरेंस मिलने के बाद कंपनी वित्तीय वर्ष 2027 से इस स्वदेशी तोप का उत्पादन शुरू करेगी और वित्तीय वर्ष 2028 की पहली तिमाही से सेना को डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय ने मार्च 2025 में 6900 करोड़ रुपये के डील के तहत 307 ATAGS तोपें और उनसे…
-
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, गलत जानकारी सुधारने के लिए EPFO ने दी ऑनलाइन सुविधा; अब नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर
नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते में दर्ज नाम, जन्मतिथि या पिता के नाम में छोटी सी गलती भी आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. इसकी वजह से आपका पीएफ क्लेम अटक सकता है, एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत आ सकती है और पेंशन का लाभ लेने में भी समस्या हो सकती है. अच्छी बात यह है कि अब इन गलतियों को…
-
स्वच्छता के सितारों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु आज करेंगी 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों का वितरण
नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी।‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ विषय पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण (एसएस) पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छ…
-
धरती पर बढ़ती गर्मी का बड़ा अलर्ट! 2026 में टूट सकते हैं तापमान के रिकॉर्ड, 1.5 डिग्री की सीमा पार होने के आसार
नई दिल्ली दुनिया 2026 को रिकॉर्ड पर दूसरा सबसे गर्म साल बनाने की राह पर है. यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी. एजेंसी के अनुसार इस साल असामान्य रूप से तेज अल-नीनो पैटर्न इंसानों द्वारा पैदा की जा रही वैश्विक गर्मी को और बढ़ा रहा है। अब भी 20 प्रतिशत संभावना है कि 2026, 2024 के सबसे गर्म साल के…
-
बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाने वालों की खैर नहीं! फडणवीस की दोटूक- अपराधियों के पीछे बैठे आकाओं तक पहुंचेंगे
मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी और बालीवुड की कई बड़ी हस्तियों को मिल रही धमकियों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सभी मामलों में मुंबई पुलिस की तत्परता की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर उन्हें निर्देश देने वाले और पूरी साजिश के मास्टरमाइंड यानी उनके आकाओं को भी ढूंढ…
-
सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम खबर! गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे की न्यायिक हिरासत पर स्वतः निलंबन
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रखा जाता है, तो उसे स्वतः निलंबित माना जाएगा। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और मनमोहन की पीठ ने बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह को जमानत देते हुए यह बात कही। सिंह पर एक संविदा कर्मचारी के 36,421 रुपये बकाया…
-
बिहार में छठ पर खास सुविधा, गंगा घाटों का हवाई नजारा दिखाएगा हेलीकॉप्टर; 10 से 16 नवंबर तक सेवा
पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इसके तहत अब छठ महापर्व के दौरान गंगा घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और उत्सव के रंग में रंगे पटना शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी निहारने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग ने इस बार छठ के अवसर पर पर्यटकों और…
-
देश में दोबारा नोटबंदी की चर्चा तेज, चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी मांग
हैदराबाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने 500 और 2000 रुपए के बड़े नोटों को पूरी तरह से बंद करने की जोरदार मांग की। उनका दावा है कि अगर कैश में होने वाले बड़े लेन-देन रोक दिए जाएं, तो देश से भ्रष्टाचार की जड़ें काटी जा सकती हैं और गरीबी…
-
बिहार के अरवल में बदलेगी सड़क की तस्वीर, NH-139 होगा चार लेन; 20 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को चार लेन करने और अरवल में बाईपास निर्माण की मंजूरी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिलने पर जिले वासियों में खुशी की लहर है। सड़क चौड़ी हो जाने पर पटना और औरंगाबाद का सफर आसान हो जाएगा। अभी अरवल शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। बालू ढुलाई करने वाले ट्रकों के कारण मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है। बाईपास बनने के बाद…
-
बिहार सरकार के बड़े फैसले: कर्मचारियों को बढ़ा महंगाई भत्ता, छात्राओं के स्टार्टअप के लिए 88.20 करोड़ मंजूर
पटना बिहार में विकास, रोजगार, शिक्षा और सरकारी कर्मचारियों के कल्याण को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लेकर छात्राओं को स्टार्टअप के लिए आर्थिक मदद देने तक के निर्णय शामिल हैं। इसके अलावा…
-
गांव की पगडंडियों से ओलंपिक तक पहुंचा झारखंड का हुनर, जानें राज्य के खेल सितारों की गौरवगाथा
रांची झारखंड की माटी में खेल नैसर्गिक रूप से रचा-बसा है। 15 नवंबर 2000 को जब झारखंड अलग राज्य के रूप में मानचित्र पर आया, तब यहां के युवाओं के सपनों को नई दिशा मिली। गांव की पगडंडियों, कच्चे मैदानों और बिना जूतों के बांस की खपच्चियों व लाठियों से खेलने वाले बच्चों ने अपनी जिद और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराया है। राज्य…