देश

Region

  • वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब, दावों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

    नई दिल्ली  2024 के लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना के दौरान वोटों की संख्या में अंतर होने के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को चुनाव आयोग ने भ्रामक करार दिया है। आयोग ने बुधवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान और मतगणना से संबंधित सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से प्रकाशित किए जाते हैं और कोई भी व्यक्ति…

  • जीविका दीदियों को स्वरोजगार का बड़ा मौका, सुधा केंद्र खोलने के लिए मिलेंगे 60 हजार रुपये

     पटना  बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब राज्य की सभी 8,053 ग्राम पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के जरिए जीविका से जुड़ी महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा, जिससे वे गांवों में ही रहकर अच्छी आमदनी कर सकेंगी। इस…

  • कुलगाम आतंकी हमले का CCTV वीडियो वायरल, महज 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग कर फरार हुए हमलावर

    जम्मू  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में ताबड़तोड़ गोलीबारी होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि 15 सेकेंड में 30 राउंड फायरिंग हुई है। आतंकी हमले के बाद जवानों ने भी कई राउंड फायरिंग की है।…

  • रांची से 70 KM दूर चोकाहातू गांव में छिपा है इतिहास, मुंडा समुदाय की सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा है स्थल

    रांची  झारखंड की धरती पर कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इनमें एक नाम रांची जिले के चोकाहातू गांव का भी है. यहां दूर-दूर तक फैले हजारों विशाल पत्थर पहली नजर में किसी रहस्यमयी दुनिया का एहसास कराते हैं. करीब आठ एकड़ में फैले इस स्थल पर लगभग आठ हजार पत्थर मौजूद हैं. ये पत्थर किसी सामान्य निर्माण का हिस्सा नहीं, बल्कि…

  • झारखंड के मोहली समुदाय की मेहनत से सजता है छठ बाजार, बिहार-यूपी तक पहुंचते हैं बांस के सूप-डाला

    मधुपुर (देवघर)  लोक आस्था के महापर्व छठ में बांस का बना सूप -डाला अहम होता है। छठ का जुड़ाव बिहार की माटी से है। आज वह वैश्विक पटेल पर आ गया है।  आज से 26 साल पहले देवघर भी अभिवाजित बिहार का हिस्सा था। रेल मार्ग पर होने के कारण मधुपुर को व्यापार का केंद्र बनाकर यहां से सूप और डाला का कारोबार बिहार की राजधानी पटना को केंद्र में…

  • बिहार के केला किसानों पर दोहरी मार, खेतों में सड़ रहे पौधे; फसल बीमा में शामिल करने की मांग

     बिदुपुर  हाजीपुर का नाम आते ही जुबान पर सहज ही केले का नाम आ जाता है। इस क्षेत्र का मालभोग, चिनिया हो या आलपान, सभी किस्मों के केले अपनी अलग पहचान और विशेषताओं के लिए जाने जाते रहे हैं। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों की आर्थिक स्थिति केले की खेती पर निर्भर है और केला बागान उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।…

  • दूध खरीदना हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक बढ़ाए रेट

    नई दिल्ली  दूध की आपूर्ति में कमी और खरीद लागत में बढ़ोतरी के बीच, मदर डेयरी और अमूल जैसे डेयरी ब्रांड 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। टोंड दूध 2 रुपये…

  • रांची समेत कई जिलों में बदले वन विभाग के अधिकारी, राजकुमार वाजपेयी और सिद्धार्थ त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

    रांची राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन एवं पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के कुल 39 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।…

  • सोनपुर मेला 2026 होगा खास, रामलला के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को मिलेगी रामेश्वरम धाम की झलक

    हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस वर्ष भी श्रद्धालु और पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मेले में पहली बार रामेश्वर धाम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। दोनों पंडालों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य, सजीव और आध्यात्मिक अनुभूति देने वाला बनाने का काम चल रहा है। मेला के चिड़िया बाजार थाना रोड में…

  • अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी को दिया जवाब, बयान पर छिड़ी नई बहस

    मुंबई कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव' में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र किया. इसमें उन्होंने इस आंदोलन को लेकर कई दावे किए. इन दावे पर अब अन्ना हजारे ने जवाब दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी के दावे को गलत बताया है।  अन्ना हजारे ने साफ कहा कि उनका न तो बीजेपी से कोई संबंध है और न ही RSS से.…

  • राजस्थान के छत्तरगढ़ में मातम, एक ही परिवार के तीन मासूमों और रिश्तेदार की डूबने से गई जान

    छत्तरगढ़  राजस्थान के बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के 9 एडब्ल्यूएम गांव में बुधवार को पानी की डिग्गी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चे और उनका एक रिश्तेदार- युवक शामिल है। एक साथ चार मौतों की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई…

  • हाथियों को जंगल में ही मिलेगा चारा और पानी, गांवों में घुसने से रोकने के लिए वन विभाग की नई पहल

    रांची  झारखंड में लगातार बढ़ रहे मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने हाथियों के पारंपरिक आवागमन मार्गों यानी एलिफेंट कॉरिडोर को मजबूत करने की पहल तेज कर दी है। इसके तहत हाथियों के लिए सुरक्षित रास्ते विकसित किए जाएंगे। कॉरिडोर में पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भोजन और पानी की तलाश में हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़े। मंगलवार…

  • Bharat Mobility Expo 2027: 10 लाख मेहमानों के आने की उम्मीद, दुनिया की बड़ी कंपनियां जुटेंगी

     नई दिल्ली ऑटोमोबाइल की दुनिया में भारत एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने जा रहा है. इस बार मामला सिर्फ नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग तक सीमित नहीं होगा. दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियां होंगी. फ्यूचर मोबिलिटी की तकनीक होगी. इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर बैटरी, टायर और ऑटो पार्ट्स तक का पूरा बाजार एक छत के नीचे नजर आएगा. और मंच होगा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (BMGE 2027) का। …

  • छोटी जमीन पर भी बन सकेंगे ऊंचे मकान, बिहार में 10 मीटर तक के भवनों को मिलेगी फटाफट मंजूरी

    पटना  बिहार में अब छोटी जमीन पर भी बड़े और ऊंचे मकान बनाने का रास्ता आसान होगा। भवन निर्माण की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार ने बिहार भवन उपविधि (बिल्डिंग बायलाज)-2026 को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। नई उपविधि लागू होने के बाद…

  • रांची में आदिवासी जमीन कब्जे का मामला, डॉ. एचपी नारायण और पत्नी को हाईकोर्ट से राहत नहीं

    रांची   राजधानी के मोरहाबादी मौजा में आदिवासी जमीन पर कब्जे का एक मामला सामने आया है. इस मामले में 90 वर्षीय डॉ एचपी नारायण और उनकी पत्नी को झारखंड हाइकोर्ट से राहत नहीं मिली. हाइकोर्ट ने आदिवासी महिला कुआरी टोप्पो की जमीन से जुड़े विवाद में दोनों की अलग-अलग अपील याचिकाएं खारिज कर दीं. चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. अपीलकर्ताओं ने…

  • अखिलेश यादव के गढ़ में चुनौती देंगे मोहन यादव, यूपी की 71 सीटों पर बीजेपी का खास प्लान

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके गृह राज्य उत्तरप्रदेश में चुनौती देंगे। वे यूपी की 48 से 71 सीटों पर उतरेंगे। इसकी अघोषित शुरुआत  वाराणसी से हो चुकी है। हालांकि सीएम वाराणसी में अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसका सीधे तौर पर चुनाव से सरोकार नहीं है। लेकिन बड़ा संकेत इस बात से लगाया…

  • लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में हथियारों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया रील से लोगों में डर

    साहिबगंज  इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों रील और वीडियो के माध्यम से लोकप्रिय होने की होड़ मची है। लाइक, व्यू और फालोअर बढ़ाने के चक्कर में कुछ लोग अब हथियारों को भी अपनी रील का हिस्सा बनाने लगे हैं।  सार्वजनिक स्थानों पर हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाने व फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से लोग दहशत में आ जा रहे हैं। उधर, लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल को…

  • जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, CRPF जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग

    कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकी हमला हुआ है। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुलगाम जिले में दोपहर में एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब सवा दो बजे हुई। अज्ञात हमलावर बाइक से…

  • फ्लाइट में हाइजैक का मैसेज मिलते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों को विमान से उतारा

    कोलकाता कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह हाइजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था और होल्डिंग पॉइंट पर पहुंच चुका था. तभी क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला. इसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी. मामला सामने आते ही पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत…

  • बिहार में बिजली खरीद को 25 साल की मंजूरी, शाम के पीक आवर में मिलेगी 200 मेगावाट बिजली

    पटना  बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है. राज्य को 200 मेगावाट तक नवीकरणीय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. ऐसे में बिजली का नया रेट भी तय कर दिया गया है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की ओर से बिजली खरीद को लेकर 25 सालों के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. क्या तय किया गया है नया रेट? मिली जानकारी के अनुसार, बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया रेट…

Back to top button