मध्य प्रदेश

एमपी के तत्कालीन जेल डीजी संजय चौधरी पर केस दर्ज, सास पर भी भ्रष्टाचार का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के तत्कालीन जेल डीजी संजय चौधरी पर भोपाल लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की जांच में मध्यप्रदेश में आय से अधिक संपत्ति में इंदौर में एक प्लॉट, दो मकान, एक फ्लैट, ग्वालियर में बेशकीमती प्लॉट, भोपाल और पुणे में कई मकान, प्लॉट, फ्लैट होने का खुलासा हुआ है। इस आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संजय चौधरी के साथ उनकी सास प्रेमलता पंचोली पर भी भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button