छत्तीसगढ़रायपुर

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भागवत ज्ञान यज्ञ में हुए शामिल, सुनी कथा, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की ….

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज सोमवार को कबीरधाम एक दिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे।

मंत्री अकबर कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 8 शंकर नगर में आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत कथावाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए।

इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। मंत्री अकबर ने आयोजक रोशन शर्मा के परिवार से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। भागवत कथा में मंत्री अकबर के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Back to top button