मध्य प्रदेश

एमपी में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादले

भोपाल। राज्य शासन द्वारा सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के थोकबंद स्थानांतरण किए गए हैं। सरकार ने इन अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यन्त नई पदस्थापना  की है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार कमलेशपुरी को डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर से डिप्टी कलेक्टर उमरिया, अभय सिंह खरारी को उपायुक्त भू-अभिलेख भोपाल से डिप्टी कलेक्टर बड़वानी, सोहन कनाश को संयुक्त कलेक्टर आगर मालवा से संयुक्त कलेक्टर बड़वानी, चन्द्रभूषण प्रसाद को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर से संयुक्त कलेक्टर गुना, हेमकरण धुर्वे को संयुक्त कलेक्टर सतना से संयुक्त कलेक्टर उमरिया, अनिल माना को संयुक्त कलेक्टर झाबुआ से संयुक्त कलेक्टर रतलाम, प्रभाशंकर त्रिपाठी को संयुक्त कलेक्टर सतना से संयुक्त कलेक्टर रीवा, दयाकिशन शर्मा को विशेष सहायक मान. मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से यथावत, राजन बी. नाडिया को संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी से संयुक्त कलेक्टर मुरैना, बिजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली से संयुक्त कलेक्टर रीवा, मधूवंत राव धुर्वे को संयुक्त कलेक्टर छिंदबाड़ा से संयुक्त कलेक्टर बालाघाट, संतोष कुमार तिवारी को अधीक्षक स्टेट गैरेज भोपाल से डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम, बलवीर रमन को संयुक्त कलेक्टर डिण्डोरी से संयुक्त कलेक्टर छतरपुर, ब्रजेश सक्सेना को संयुक्त कलेक्टर सीहोर से संयुक्त विदिशा, हुनेन्द्र घोरमारे को संयुक्त कलेक्टर सिवनी से संयुक्त कलेक्टर मण्डला, वीरेन्द्र सिंह दांगी को संयुक्त कलेक्टर उज्जैन से संयुक्त कलेक्टर राजगढ, जमील खान को संयुक्त कलेक्टर भोपाल से संयुक्त कलेक्टर सीहोर, प्रवीण प्रजापति को संयुक्त कलेक्टर विदिशा से संयुक्त कलेक्टर देवास, अजीत तिर्की को संयुक्त कलेक्टर छिंदबाड़ा से संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर भेजागया है।

इसी प्रकार राजीव कुमार समाधिया संयुक्त कलेक्टर मुरैना से शिवपुरी, संजीव साहू डिप्टी कलेक्टर उज्जैन से दमोह, आशीष कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर जबलपुर से नर्मदापुरम, श्रुति अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर हरदा से पन्ना, ओमनारायण सिंह बड़कुल डिप्टी कलेक्टर खरगौन से शाजापुर, दीपशिखा भगत डिप्टी कलेक्टर दतिया से डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर, आरती यादव डिप्टी कलेक्टर विदिशा से सतना, संदीप सिंह डिप्टी कलेक्टर बालाघाट से डिप्टी कलेक्टर सागर, सोनल सिडाम डिप्टी कलेक्टर सिवनी से मण्डला, अंकित जैन डिप्टी कलेक्टर निवाडी से राजगढ़, प्रियंका वर्मा डिप्टी कलेक्टर मण्डला से भोपाल, दीपक चौहान डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर से धार, आयुषी जैन डिप्टी कलेक्टर बालाघाट से विदिशा, रचना शर्मा डिप्टी कलेक्टर अशोकनगर, शिवाली सिंह डिप्टी कलेक्टर मण्डला से जबलपुर, कृतिका भीमावद डिप्टी कलेक्टर रतलाम से उज्जैन, लक्ष्मीनारायण गर्ग डिप्टी कलेक्टर झाबुआ से रीवा, तरूण जैन डिप्टी कलेक्टर झाबुआ से शहडोल, आकांक्षा करौठिया डिप्टी कलेक्टर नीमच से खरगौन और संघमित्रा गौतम डिप्टी कलेक्टर कटनी से नरसिंहपुर स्थानांतरित किया गया है।

Back to top button