मध्य प्रदेश

मोदी के नेतृत्व में हो रहा वैभवशाली और गौरवशाली भारत का निर्माण

शिवराज, वीडी शर्मा एवं हितानंद ने डॉ. मुखर्जी की जयंती पर माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिसके बाद प्रदेश कार्यालय प्रांगण में स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज हम महान देशभक्त, राष्ट्रवादी चिंतक, मौलिक विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके जयघोष किया था कि देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, आज उनके बताए मार्ग पर भाजपा काम कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमारी राज्य सरकार भी उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है। ऐसे महान व्यक्तित्व, महापुरूष डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

डॉ. मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती हैं। देशभर के भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके श्रीचरणों में श्रद्वा सुमन अर्पित कर रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का जो संकल्प दिया था उस संकल्प को मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. मुखर्जी के देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरा कर रही है। आज हम उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संकल्प को पुन: याद कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, महापौर मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, रामदयाल प्रजापति, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश यादव, राजेन्द्र गुप्ता, एसएस उप्पल, शाहवर आलम, प्रयागराज रघुवंशी, भावना सिंह एवं नंदा दुबे सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button