छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने जिले के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की ली परिचयात्मक बैठक …

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर पहुँचकर जिले के समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक ली। इस मौके पर श्री साहू ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों हेतु चर्चा कर रणनीति बनाने हेतु सुझाव भी लिए तथा संगठनात्मक विचार विमर्श भी किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, कृष्ण कुमार कौशिक, जयश्री चौकसे, लखन पैकरा, राकेश चन्द्राकर, सुनीता मानिकपुरी, दुर्गा कश्यप, प्रकाश सूर्या, निखिल केशरवानी, ज्ञानेन्द्र कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button