
बीजेपी बोली- कांग्रेस न हिंदू न मुसलमान सिर्फ छलावा, Congress चादर ओढ़कर टीका छिपाती है….
इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही वैसे वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदुओं को नफरती हिंदू कहकर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस न हिंदुओं की न सनातन की है। जैसे-जैसे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आता जा रहा है, कांग्रेस के प्राण निकलते जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने जिस तरह भगवा आंतकवाद शब्द गढ़ा था उसी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी नया शब्द नफरती हिंदू लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि जो बहन बेटियों पर हाथ डालेगा, उनके हाथ तोड़े जाएंगे। जो पत्थर फेंकेंगे उनके घर तोड़े जाएंगे। हम कार सेवकों का समर्थन करते हैं। कार सेवा करने वालों ने जो किया वह सही थे। हम आज भी कहते हैं वो सही थे।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस न हिंदू है न मुसलमान है, कांग्रेस सिर्फ छलावा करती है। कांग्रेस चादर ओढ़कर टीका छुपाती है। कांग्रेस के मुंह में राम, बगल में छुरी है, क्योंकि उनकी नियत बुरी है।

















