राम को भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बेच रहे, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बोला हमला …
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर भगवान राम को लेकर भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस, विहिप, बजरंग दल राम को बेच रहे हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पर भगवान राम को बेचने का आरोप लगाया है। इनके पास और कोई बात नहीं है। राम के बारे में ये लोग कहते हैं कि राम मंदिर हमने बनाया, इसलिए हमें वोट दो। जैसे राम का इनके आने के पहले अस्तित्व ही नहीं था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगे हैं। सिंह ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा वोट मांगती है, कांग्रेस ऐसा नहीं करती है। कांग्रेस चुनाव हारे या जीते, कभी भी धार्मिक आधार पर वोट नहीं मांगती है और न ही मांगेगी। धर्म के आधार पर कभी चुनाव नहीं लड़ी है और न ही लड़ेगी।