मध्य प्रदेश

बीजेपी ने ग्वालियर के 15 मंडलों का पुनर्गठन कर अध्यक्ष किए नियुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटने के साथ ही चुनावी मैदान में रणनीतियों पर अमल भी शुरू कर चुकी हैं। इसी के चलते आज शनिवार को भाजपा ने ग्वालियर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 15 मंडलों का पुनर्गठन करते हुए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा जारी सूची के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर-15 के गरगज हनुमान मंडल का अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर को, कोटेश्वर महादेव मंडल का आकाश श्रीवास्तव को, राजा मानसिंह तोमर मंडल का बृजमोहन शर्मा को, लक्ष्मीबाई मंडल का मनमोहन पाठक को तथा वीर दुर्गादास राठौर मंडल का अध्यक्ष योगेंद्र तोमर को बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व-16 के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल का अध्यक्ष जवर सिंह गुर्जर को, महाराणा प्रताप मंडल का उमेश सिंह भदौरिया को, शहीद भगत सिंह मंडल का हरिओम झा, स्वामी रामकृष्ण मंडल का शिवसिंह यादव तथा वीर सावरकर मंडल का रमाकांत मेहते को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण-17 के पं. अटल बिहारी वाजपेई मंडल की कमान मनोज मुटाटकर को, शहीद हैमू कालानी मंडल  की कमान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव को, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल    की कमान पूर्व मंडल महामंत्री अमित बंसल को, स्वामी विवेकानंद मंडल की चेतन मंडलोई एवं गुप्तेश्वर महादेव मंडल की कमान विनय शर्मा को सौंपी गई है।

Back to top button