
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में टूलकिट बनाकर देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने वाली, भाजपा के बड़े नेताओं पर झूठे मुक़दमे दर्ज करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष युवा नेता रौशन सिंह भी फिजिकल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर प्रदेश सरकार की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी गिरफ़्तारी की मांग की।















