लखनऊ/उत्तरप्रदेश

भाजपा नेत्री रूबी खान ने किया गणेश की प्रतिमा का विसर्जन, जारी हुआ था फतवा ….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी खान ने गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान उनके पति और 2 अन्य मुस्लिम महिलाएं साथ थीं। भाजपा नेत्री रूबी नरौरा के नरवर में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर गंगा को नमन किया। भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने भारी पुलिस बल की सुरक्षा में गंगा के पास पहुंची और मूर्ति विसर्जन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। भाजपा नेत्री रूबी खान ने बताया कि सात दिन पहले उन्होंने गणेश की मूर्ति घर पर स्थापित की थी। जिसके बाद कट्टरपंथी समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।

अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बताया कि वे गणेश मूर्ति की स्थापना कर विधि विधानके साथ पूजा अर्चना और विसर्जन की। कट्टरपंथियों ने भाजपा नेत्री रूबी के खिलाफ फतवा भी जारी किया है। रूबी खान के मुताबिक दो साल पहले भी पूजा अर्चना को लेकर फतवे जारी किए गए थे और शहर में पोस्टर लगवाए गए थे।

गणेश पूजा के बाद सुर्खियों में आई भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा, “मैंने सोचा है कि भगवान और अल्लाह एक है। मैं इसी तरह से अपनी पूजा-अर्चना करती रहूंगी। मुझे डराया भी गया और धमकाया भी जाता है। जिला प्रशासन मेरी सपोर्ट में मेरी मदद करता है। प्रशासन ने मेरी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी दिए हैं।” इस तरह विसर्जन के बाद भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान पति के साथ कार से वापस अलीगढ़ चली गई।

Back to top button