पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कुशासन और अन्याय के खिलाफ एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जलाया पुतला …

पेण्ड्रा। भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के कुशासन और अन्याय के खिलाफ एक दिवसीय धरना एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा क्षेत्र में जोकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र भी है, वहां अनुसूचित जाति वर्ग के एक ही परिवार की सरेआम हत्या कर दी गई और राज्य शासन द्वारा बिना जांच किये इस हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को प्रदेश में जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भारतीय जनता पार्टी का सड़कों पर यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला संगठन प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि देश मे जहां जहां कांग्रेस का राज है वहां वहां अराजकता का राज है। महाराष्ट्र में डीजीपी ने खुले रूप में यह आरोप लगाया कि गृहमंत्री हर महीने का 100 करोड़ का टारगेट दिया है। यह भ्रष्टाचार की चरम सीमा है। भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ तो संम्भल नहीं रहा है और असम में गए है सरकार बनाने।

चुनाव में किये हुए वादों को दरकिनार कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार मनमानी करने और अपनी जेब भरने में व्यस्त है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संकल्पित है। जिल प्रभारी जेपी शर्मा छतीसगढ सरकार कुशासन याद कराया  भाजपा के जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का भाजपा सम्मान हमेशा करती आई है और हमेशा करते रहेगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए हम लागातार लड़ाई लड़ते रहेंगे।

धरना कार्यक्रम के प्रभारी जिले के मंत्री नीरज जैन ने कांग्रेस शासन के मुख्यमंत्री को सीधे चैलेंज देते हुए कहा कि जब तक न्याय नहीं होगा तब तक हम आपका पुतला दहन करते रहेंगे। सड़क से लेकर विधानसभा तक हम न्याय के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे। किसानों के साथ अन्याय, गरीब आदिवासियों के साथ अन्याय, महिलाओं के साथ अन्याय, छोटी छोटी बच्चियों के साथ अन्याय, बेरोजगारों से साथ अन्याय, विद्यार्थियों के साथ अन्याय, इन सबका अब हिसाब करेंगे। अब शासन प्रशासन से न्याय मांगेंगे नहीं छीनेंगे।

धरना कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुबेर सराठी एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रामजी श्रीवास ने किया। कार्यक्रम को किसान मोर्चा अध्यक्ष कन्हेया राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संदीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा नहरेल, जिला अध्यक्ष अनु.जनजाति मोर्चा प्रणव मरपच्ची, जिला अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा रोहित चौधरी, यशवंत आर्मो, दुर्गेश यादव, राकेश चतुर्वेदी ने सभा को सम्बोधित किया।

धरना कार्यक्रम में अजय तिवारी, महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी, आशीष पांडेय, नरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अजय तिवारी, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश तिवारी, आयुष मिश्रा, डॉ गंभीर सिंह, दिलीप यादव, नीरज जैन, राखी गहलोत, लालजी यादव, कल्लू राजपूत, कोमल चंद जैन, रामजी श्रीवास, मथुरा सोनी, डॉ शिव प्रताप राय, राजकुमार रोहणी, राकेश दीक्षित, दिनेश मरावी, मनीष अग्रवाल, शंकर चक्रधारी, किशन सिंह ठाकुर, डॉ लुशन राठौर, भूधर सोनी, कमलेश यादव, पारस मणि, कृष्णा ओट्टी, राजकुमार पुरी, गणेश जायसवाल, सन्नी आगवानी, भंवर सिंह, संतोष सोनकर, आदर्श जैन, संदीप सिंघई, गोविंद गुप्ता, लवकेश गुप्ता, परवेज अहमद, दयानंद पोर्ते, दिलेश्वर सिंह राजपूत, रामजी गौतम, मुकेश जायसवाल, फूल सिंह कोर्चे, अनिल कुमार, वीरेंद्र विश्वकर्मा, करण साहू, सीताराम, श्याम बाई राठौर, नीतू श्रीवास, अशोक पेन्द्रों शिव गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

Back to top button