बिलासपुर

एक ही दिन में इतनी वसूली कर बिलासपुर रेल मंडल ने बनाया रिकार्ड

बिलासपुर। सघन टिकट चेकिंग से वसूली के मामले में एक ही दिन में 11 लाख से अधिक की वसूली कर बिलासपुर रेल मंडल ने नया रिकार्ड बनाया है। इसके पूर्व 10 लाख से अधिक की वसूली हुई थी लेकिन 11 लाख का आंकड़ा पहली बार पार हुआ है।

इस संबंध में जानकारी के 18 फरवरी 2020 को मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अब तक की सर्वाधिक वसूली की गई।  उक्त दिनांक को टिकट चेकिंग अभियान से कुल 2601 मामलों से 11 लाख 40 हजार 685 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 841 मामलों से 6,96,800 रूपये अनियमित टिकट के 618 मामलों से 3,02,455 रूपये तथा बिना बुक किये गये लगेज के 872 मामलों से 81,265 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 268 मामलों से 59,965 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 02 मामलों से 200 रूपये  शामिल है जो कि मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पूर्व 11 फरवरी 2020 को कुल 2715 मामलों से 10 लाख 71 हजार 645 रूपये की वसूली की गई थी।    

Back to top button