बिलासपुर

बिलासा कन्या महा. में व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित

बिलासपुर। शासकीय  बिलासा कन्या स्नात्तकोत्तर  महाविद्यालय  बिलासपुर मे नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर और महाविद्यालय  की राष्ट्रीय  सेवा योजना योजना  के संयुक्त  तत्वाधान  मे  16.1.2020 को महाविद्यालय   मे अतिथि व्याख्यान एवम  भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन  किया गया। अतिथि  वक्ता डॉ   सुनीता मिश्रा प्राचार्य  एवम अध्यक्ष  धरोहर बिलासपुर  द्वारा   महिला सशक्तिकरण विषय पर एवम श्रीमति रेखा गुल्ला व्याख्याता शासकीय   महारानी  लक्ष्मी बाई  कन्या  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  बिलासपुर  द्वारा स्वक्क्षता  विषय पर व्याख्यान दिया गया। भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था, मे प्रथम स्थान अदिति पांडेय को मिला और द्वितीय  एवम तृतीय स्थान  प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र  प्रदान किया गया ।    

कार्यक्रम मे प्राचार्य श्री निराला , मंजू माधुरी बाजपेयी, तारणीश गौतम ने भी छात्राओं को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र की वालिंटियर स्वाति गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्राओं की भारी उपस्थिति रही।

Back to top button