देश

बिहार के सीएम नीतीश ने राजद नेता रेखा देवी से कहा- चुप रहो

पटना.

बिहार विधानसभा में जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने यह आरोप लगाया कि आरजेडी ने 2005 के बाद महिला को आगे नहीं बढ़ाया। इस बीच आरजेडी विधायक रेखा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया देनी चाही। इसी दौरान नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो।

उन्होंने यह आरोप लगाया कि आरजेडी ने 2005 के बाद महिला को आगे नहीं बढ़ाया। हम कह रहे हैं चुपचाप सुनों। वहीं, रेखा देवी ने इसे गलत बयान बताया है। इसके साथ ही जदयू नेता ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट जैसी चीज राबड़ी देवी की समझ से बाहर है। उन्हें साइन करना आता नहीं, बजट पर क्या बोलेंगी।

Back to top button