देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: खराब मौसम के चलते लेट हुई राहुल गांधी की फ्लाइट

नई दिल्ली.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मणिपुर के लिए रवाना हुए हैं।

खराब मौसम के चलते इंडिगा एयरलाइंस की विशेष फ्लाइट में देरी हो रही है। इस फ्लाइट से राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मणिपुर की राजधानी इंफाल जाने वाले हैं। फिलहाल राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेता दिल्ली एयरपोर्ट के लाउंज में इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट में देरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी थोड़ी देरी होगी।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा में शब्द न्याय भी जोड़ा गया है। इस यात्रा में लाखों लोग जुड़ेंगे।'
 

#WATCH | A special IndiGo flight through which Congress leaders including Rahul Gandhi were to travel to Imphal for the Bharat Jodo Nyay Yatra is delayed at the Delhi airport.
The Congress leaders have not yet boarded the flight and are waiting in the airport lounge. pic.twitter.com/9GLqr0CRUo

Back to top button