छत्तीसगढ़बिलासपुर

मेडिकल सर्जिकल बेचने वाली कंपनी से 1.42 करोड़ का गबन करने वाले गिरफ्तार, कंपनी के बिल व वाउचरों में गड़बड़ी का मामला …

बिलासपुर । मेडिकल सर्जिकल सामान बेचने वाली कंपनी के बिल व वाउचरों में गड़बड़ी कर ब्रांच इंचार्ज ने 1 करोड़ 4 लाख 22 हजार रुपए की गड़बड़ी की। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश्वर सिंह बघेल सहित सामान खरीदारों को गिरफ्तार किया है। लोकेश्वर सिंह को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। केस के 2 अन्य आरोपी भिलाई व रायपुर से पकड़े गए। कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था।

मेड स्मार्ट लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्यालय चेन्नई के मैनेजर जे रामकुमार पिता स्व. जेवी रमाणैया (40) ने 7 सितंबर 2022 को एफआईआर एफआईआर दर्ज कराई थी। वे भुवनेश्वर में पदस्थ हैं। मेड स्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सर्जिकल कार्यों में उपयोग आने वाली चीजें जैसे ग्लॅब्स, मास्क, आईवी फ्लूईड को सीधे उत्पादक व अधिकृत वितरक से खरीद कर अस्पतालों में सप्लाई करती है। तोरवा देवरीखुर्द निवासी लोकेश्वर सिंह एग्जीक्यूटिव व ब्रांच का इंचार्ज था।

खरीदी बिक्री का बिल हर माह के अंत में मुख्यालय चेन्नई भेजी जाती है। कम्प्यूटर में एंट्री का भी विवरण साथ में जाता है। 2019 से लोकेश्वर सिंह ने कंपनी के काम में गड़बड़ी शुरू की। उसने अपोलो हॉस्पिटल को खरीददार बता कर उनके नाम से बिल बनाया पर सामान को खुले मार्केट में बेच दिया। फर्जी रसीद बनाकर कंपनी को नुकसान पहुंचाया।

Back to top button