छत्तीसगढ़रायपुर

अमिताभ जैन बनाए गए चीफ सेक्रेटरी, आरपी मंडल की आज विदाई ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अमिताभ जैन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी हो गया है। मुख्य सचिव पद से आरपी मंडल आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जैसा कि संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वरिष्ठता के आधार पर अमिताभ जैन प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी होंगे। इसी अनुमान के मुताबिक ही आज उनकी नियुक्ती कर दी गई है। मुख्य सचिव पद से आरपी मंडल आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति बाद आज से ही अमिताभ जैन मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

1989 बैच के IAS अमिताभ जैन तीसरे माटीपुत्र होंगे, जो छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले विवेक ढांढ और अजय सिंह छत्तीसगढ़िया चीफ सिकरेट्री रह चुके हैं। अभी अमिताभ जैन फाइनेंस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले शनिवार को हुए भूपेश कैबिनेट की बैठक में आरपी मंडल को कैबिनेट की तरफ से विदाई दे दी गयी थी।

Back to top button