दुनिया

हर छात्र की चिंता है एलन को, बिहार के छात्रों के साथ समस्तीपुर के आयुष और भार्गव को भी भेजा गया जो सड़क दुर्घटना में घायल थे

\"\"

कोटा/राजस्थान। कोटा राजस्थान में कोचिंग के लिए गए छात्रों को घर वापस भेजने का सिलसिला अभी जारी है। आज बिहार के लिए विशेष ट्रेन छात्रों को लेकर रवाना हुई। इसमें समस्तीपुर के छात्र आयुष आनंद और भार्गव वत्स भी शामिल हैं। जो कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। छात्रों को विदा करने एलन प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

कोटा में एलन कैरियर इंस्टीट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे बिहार समस्तीपुर निवासी छात्र आयुष आनंद एवं भार्गव वत्स कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इसके बाद दोनों ने घर जाने के लिए प्रयास किये लेकिन अनुमति नहीं मिली। एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की मदद से घर वापसी की राह सुगम हुई। सोमवार को समस्तीपुर के लिए ट्रैन में सवार हुए।

इस दौरान हर कदम पर एलन स्टूडेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य साथ रहे। एम्बुलेन्स से स्टेशन लाए। रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर से ट्रेन के कोच तक ले गए। यहीं डॉक्टर से चेक अप करवाया। खाने और नाश्ते के पैकेट व पानी की बोतलें दी। दोनों स्टूडेंट्स ने एलन और कोटा को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

\"\"

सोमवार को बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, बांका, सीतामढ़ी, शिहोर, खगरिया, मुंगेर व शेखपुरा के लिए स्टूडेंट्स रवाना हो रहे है।

Back to top button