बिलासपुर

अजीत जोगी 23 जनवरी को ज्ञानेंद्र उपाध्याय के गांव धनौली जाएंगे, 26 जनवरी को भारत माता स्कूल में ध्वजारोहण करेंगे, छह दिन का दौरा कार्यक्रम

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 22 जनवरी को बिलासपुर आ रहे हैं। वे 23 से 27 जनवरी तक पेंड्रा गौरेला में रहेंगे। ज्ञानेंद्र उपाध्याय के गांव धनौली जाएंगे। अपने कई समर्थकों के यहां जाएंगे लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कल 22 जनवरी को इंटरसिटी से रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। सायं 4 बजे तखतपुर विकासखंड के ग्राम करनकापा जाएंगे। यहां नथेल राम ध्रुव के यहां आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे एसईसीएल रविन्द्र विहार में तापस चक्रवर्ती के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

23 जनवरी को सुबह 10.40 बजे नर्मदा एक्सप्रेस से गौरेला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे पेंड्रारोड पहुंचने के बाद वहां से सीधे ग्राम धनौली ज्ञानेंद्र उपाध्याय के घर जाएंगे। सायं 4 बजे ग्राम मेडुका में अजय जायसवाल के घर जाएंगे। रात्रि विश्राम गौरेला रेस्ट हाऊस में करेंगे। 24 जनवरी को ग्राम रूमगा, दानीकुंडी और मरवाही जाएंगे। ग्राम रूमगा में रामभजन सिंह के यहां जाएंगे। मरवाही में पूर्व जनपद सदस्य स्व. प्रभा राय के परिवार के लोगों से मिलेंगे। रात्रि विश्राम मरवाही रेस्ट हाऊस में करेंगे।

25 जनवरी को ग्राम गनया में संजय गुप्ता के घर जाएंगे। धनपुर में गणेश पांडे से मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम गौरेला रेस्ट हाऊस में करेंगे। 26 जनवरी को भारत माता पब्लिक स्कूल अड़भार पेंड्रा में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 27 जनवरी को पेंड्रारोड से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सुबह 9.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेगे।

Back to top button