छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य गठन के 20 साल बाद छत्तीसगढ़ के किसान अब होंगे खुशहाल, किसान हित में कांग्रेस सरकार ने लिया सही फैसला ….

रायपुर । राज्य गठन के लगभग 20 साल बाद छत्तीसगढ़ के किसान वास्तव में खुशहाल होंगे। लंबे समय तक सत्ता से दूर रही कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में अब तक का सबसे बड़ा फैसला किया है। जिससे किसान गदगद हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।

इस घोषणा से जिले की किसानों में खुशी की लहर है। तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुर्रा निवासी श्री चंद्रहास नायक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ही किसानो के दुख दर्द को समझ सकता है। किसानों को अब  बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।

इसी तरह श्री गजेंद्र, श्री रवि वर्मा, श्री दिनेश आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती-किसानी में परिवर्तन लाया है। किसान आधुनिक तकनीकी से खेती की ओर बढ़ रहे है।खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है।खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं।

धरसींवा विकासखंड के ग्राम पथरी के श्री नीलकंठ वर्मा, श्रीमती सुखिया वर्मा, श्रीमती टिकेश्वरी निषाद, श्रीमती गनेशिया निषाद, वीणा वर्मा, मनहरण वर्मा, श्रीमती राही यादव और श्रीमती दशोदा निषाद ने कहा कि सरकार ने किसान,मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।

वर्तमान में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसको शासन की योजनाओं से लाभ न मिला हो। भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी। इसी तरह तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना के श्री नेहरूलाल,श्री राजेश वर्मा, श्री दीनदायल, श्री अशोक साहू, श्री जयलाल सेन आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत खेती-किसानी को सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए योजना लागू की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है। पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।

Back to top button