मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा, 3.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान, गुना में ठंड से 8 गायों की मौत

कल 27 से 30 दिसंबर के बीच तापमान में हो सकती है मामूली बढ़त

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड बढ़ गई है। इसका कारण पहाड़ों से आई सीधी बर्फीली हवा को बताया जा रहा है। प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां रविवार रात का पारा 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत में उत्तर के पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वी और उत्तरी मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।  वहीं, गुना शहर की कैंट गोशाला में 8 गायों की मौत हो गई। इसकी वजह ठंड और भूख बताया जा रहा है। भोपाल और दूसरे शहरों में भी शीतलहर चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। भोपाल में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन यहां पहली बार दृश्यता 2 किलोमीटर तक रह गई। सामान्यत: यह 5 किलोमीटर तक रहती है। आने वाले समय में ग्वालियर, चंबल में कोहरा और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 30 दिसंबर के बीच दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त हो होगी। अभी पश्चिमोत्तर हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लेकर आ रही हैं, जो 27 से बदल जाएंगी। इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके साथ ही भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। 29-30 दिसंबर को इस सीजन के सबसे सर्द दिन होंगे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ताजा बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद हवा का पैटर्न बदलने पर मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

Back to top button