इन राशि के जातकों का मन आज रहेगा प्रसन्न, हो सकता है धनलाभ…
वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 दिसंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। मंगलवार को लोग हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से रास्ते में आने वाली बाधांएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 7 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल-
मेष राशि : परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृष राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन राशि : आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिकित्सकीय खर्चों में वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं।
कर्क राशि : मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समस्याएं परेशान करती रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि : मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत में रुझान हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि : मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से सन्तोषजनक समाचार मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। संचित धन की हानि हो सकती है।
तुला राशि : बातचीत में संयत रहें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कारोबार में पिता का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि : मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा।
मकर राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मानसिक चिंता बढ़ेंगी, लेकिन माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि : क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।
मीन राशि : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है।